नौतनवा तहसील 24 घंटे के लिए सील,पुरा तहसील होगा सिनेटाइज

नौतनवा तहसील 24 घंटे के लिए सील,पुरा तहसील होगा सिनेटाइज

नौतनवा तहसील 24 घंटे के लिए सील,पुरा तहसील होगा सिनेटाइज

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नौतनवा तहसील को आज से 24 घंटे के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है ।
तहसील के दो लेखपाल और एक कंप्यूटर ऑपरेटर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसको लेकर प्रशासन ने आज सोमवार को यह कदम उठाया है।
एसडीएम नौतनवा रामसजीवन मौर्य ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया कि तहसील के दो लेखपाल और एक कंप्यूटर ऑपरेटर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । जिसके मद्देनजर नौतनवा तहसील को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इस दौरान तहसील को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया जाएगा। सारे कामकाज ठप रहेंगे । यहां तक की रजिस्ट्रार कार्यालय भी पूरी तरह से बंद रहेगा। रजिस्ट्री नहीं होगा। नौतनवा तहसील के दोनों गेट पर पुलिस फोर्स तैनात हो गई है। गेट पर ताले बंदी कर दिया गया है। अधिवक्ता गढ तहसील बाहर के इधर उधर अपने मुंवकिलो से बातचीत कर उन्हें स्थित की जानकारी दे रहे हैं। तहसील गेट पर पूरी भीड़ लगी हुई है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे