(अरूण वर्मा ) एसएसबी ने तस्करो पर कसा शिकंजा ,लक्ष्मीपुर खुर्द से नहीं थम रही है तस्करी—

(अरूण वर्मा ) एसएसबी ने तस्करो पर कसा शिकंजा ,लक्ष्मीपुर खुर्द से नहीं थम रही है तस्करी---

(अरूण वर्मा )

एसएसबी ने तस्करो पर कसा शिकंजा ,लक्ष्मीपुर खुर्द से नहीं थम रही है तस्करी—

50 बोरी चाइनीज सुपाड़ी के साथ ट्रैक्टर-ट्राली बरामद

सप्ताह भीतर सुरक्षा एजेंसियो को तीसरी बड़ी कामयाबी–

आई एन न्यूज ठूठीबारी/महराजगंज

दिन रविवार की सुबह एसएसबी ठूठीबारी को तब एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब मुखविर की सटीक सूचना पर एसएसबी ने ठूठीबारी कोतवाली के लक्ष्मीपुर खुर्द से ट्राली पर लड़ी 50 बोरी चाइनीज सुपाड़ी सहित ड्राईवर को हिरासत में ले लिया।

     मिली जानकारी के अनुसार दिन रविवार की सुबह मुखबिर के द्वारा एसएसबी ठूठीबारी को जानकारी दी गई कि नेपाली क्षेत्र भुजहवा से होकर तस्करी के सुपाड़ी का बड़ा खेप लक्ष्मीपुर खुर्द होते हुए निकलने वाली है जिसपर एसएसबी की टीम ने एसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में पूरे बार्डर की घेरा बन्दी कर ली तबतक मुखबिर द्वारा बताई गई ट्रैक्टर-ट्राली आती दिखी और एसएसबी की टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसपर करीब 50 बोरी में लदा 27 कुन्तल चाइनीज सुपाड़ी बरामद किया गया। ट्रैक्टर का ड्राइवर गुड्डू यादव पुत्र राजीव यादव निवासी चटिया ने बताया कि पकड़ा गया चाइनीज सुपाड़ी नियाजुल निवासी लक्ष्मीपुर कला का है। बरामदी करने वाली टीम में एसएसबी सब इन्स्पेक्टर विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल सिन्दे, उमेश, एमबी याकूब, संतोष कुमार, अब्बदुल रहमान सहित मिन्टू नाथ रहे। बताते चले कि विगत 1 सप्ताह के भीतर सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा यह तीसरी बड़ी बरामदगी है फिर भी लक्ष्मीपुर खुर्द से तस्करी पर लगाम नहीं लग पा रहा है।

 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे