जनता को सुलभ न्याय तस्करों पर नकेल कसना मेरी पहली प्राथमिकता—एसडीएम नौतनवा

जनता को सुलभ न्याय तस्करों पर नकेल कसना मेरी पहली प्राथमिकता---एसडीएम नौतनवा

जनता को सुलभ न्याय तस्करों पर नकेल कसना मेरी पहली प्राथमिकता—एसडीएम नौतनवा

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
जनता को सुलभ न्याय दिलाना और तस्करों पर नकेल कसना तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था अमन चैन कायम रखना मेरी प्राथमिकता में है।
आज सोमवार को एसडीएम नौतनवा प्रमोद कुमार अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहां की पीडीएस प्रणाली में जिसका जितना हक है, उसका उसको पूरा मिलेगा। सरकारी योजना प्रत्येक पात्र तक पहुंचे, यह मेरी पहली प्राथमिकता है। ग्राम प्रधान चुनाव के मद्देनजर
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 107, 16 में 1 वर्ष के लिए पाबंद किया जाएगा। किसी भी गरीब को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सुलभता से उसे न्याय मिलेगा।
उन्होने यह भी कहां की मैं अपना पूरा समय गांव में लोगों के बीच व्यतीत करूंगा। उनकी समस्याओं को सुनकर उसका सीधा निस्तारण करने का प्रयास करूंगा। मेरा पूरा प्रयास होगा कि कोई भी गरीब आदमी दुखी ना हो। शीघ्र ही हम गांव में आम बैठक कर गरीब निरीह लोगों को न्याय देने का प्रयास करेंगे। गलत कार्य करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे