नौतनवा:थाना गेट पर हंगामा मचाने वालो का वीडियो वायरल, दर्ज होगा मुकदमा
नौतनवा:थाना गेट पर हंगामा मचाने वालो का वीडियो वायरल, दर्ज होगा मुकदमा
ईओ पर हमला करने वाले आरोपीयो की गिरफ्तारी पर सड़क पर उतरे थे युवा, मचाया था हंगामा।
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा के अधिशासी अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में नौतनवा पुलिस ने कल दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी झुलुर कुरैशी के गिरफ्तारी की खबर पर कुछ युवा रविवार की दोपहर को सड़क पर आ गये। यहा तक कि थाना गेट पर पहुंचकर कुछ करते इसके पहले ही पुलिस एक्शन में आ गई और भीड़ तितर-बितर हो गई।
लोगो ने थाने गेट से लेकर अस्पताल तक घेराबंदी किया और पुलिस पर दबाव बनाए रखा।
रविवार को थाना गेट पर किए जा रहे हंगामे की वीडियों और कुछ फोटो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसको लेकर प्रशासन सकते में है। थाना गेट पर हंगामा मचा रहे लोगों को वायरल वीडियो के माध्यम से उन्हें चिन्हित करने का प्रयास किए जाने की खबर है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा रामचंद्र राम ने कहा कि हंगामा मचा रहे लोगों का वायरल वीडियो अभी तक हमें देखने को नहीं मिला है, और जैसे ही वीडियो मिलेगा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

