सोनौली बार्डर: अवैध घुसपैठ रोकने के लिए पुलिस को मिला एक और वाहन
सोनौली बार्डर: अवैध घुसपैठ रोकने के लिए पुलिस को मिला एक और वाहन
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत नेपाल के सरहदी क्षेत्रों में क्राइम कंट्रोल के लिए सोनौली कोतवाली पुलिस को एक और चार पहिया वाहन मिले हैं।
भारत नेपाल सीमा पर स्थित अंतर्राष्ट्रीय महत्व का बॉर्डर सोनौली कोतवाली के सरहदी क्षेत्रों में देसी विदेशी घुसपैठियों तथा मादक पदार्थ के तस्करों पर नकेल कसने तथा गश्त तेज करने के लिए एक और चार पहिया बोलेरो वाहन सोनौली कोतवाल को मिला है।
माना जा रहा है कि सरहदी क्षेत्रों में पुलिस और शक्रिय रहेगी और किसी भी तरह की अपराधिक घटनाओं की सूचना मिलते ही त्वरित गति से पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी।
इसी मंशा के तहत नवागत पुलिस कप्तान ने सोनौली पुलिस को वाहन उपलब्ध कराया है।
प्रभारी निरीक्षक सोनौली आशुतोष सिंह नए वाहन का मांता बनेलिया मंदिर परिसर में आज विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराने के बाद क्षेत्र में रवाना हो गए।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





