नौतनवा: शिक्षिका अफरोज जहां पर उनके पति और पुत्र ने किया हमला, हत्या का प्रयास
नौतनवा: शिक्षिका अफरोज जहां पर उनके पति और पुत्र ने किया हमला, हत्या का प्रयास
पुलिस अधीक्षक महाराजगंज से शिक्षिका ने न्याय की लगाई गुहार
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नौतनवा कस्बे की वार्ड नंबर 3 हमीद नगर निवासी एक प्राइवेट शिक्षिका को उनके पति और बेटे पर हमला करने तथा बुरी तरह मार पीट कर उन्हें जख्मी कर जख्मी का देने का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने स्थानीय पुलिस समेत पुलिस अधीक्षक महाराजगंज को एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
खबरों के मुताबिक नौतनवा कस्बे के प्राइवेट इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शिक्षिका है जो काफी समय से अपने पति और बेटे से अलग रहती है।
रविवार की शाम को शिक्षिका अफरोज जहां अपने घर पर मौजूद थी, इसी बीच उनका पति हाजिर खान और पुत्र इमरान दोनों एक साथ आये और उन्हें घर से निकालने लगे। उनके विरोध करने पर हाजिर खान और इमरान दोनों मिलकर उन्हें लात घुसा और डंडे से मारे पीटे और दुपट्टे से गला कस कर हत्या करने का प्रयास किया वह किसी तरह अपनी जान बचाई।
मां का गला घोट था देख दूसरे कमरे में कुछ कार्य कर रही बेटी पहुंच गई और उन्हे किसी तरह बचाया।
श्रीमती अफरोज जहां ने कहा कि मेरे पति और पुत्र मुझे घर से बेदखल करना चाहते हैं जिसके लिए मेरे साथ कई बार दुर्व्यवहार कर चुके हैं। जिनकी शिकायत स्थानीय पुलिस की किंतु पुलिस ने मेरी शिकायत को अनदेखा कर दिया, और विवश होकर आज मुझे पुलिस अधीक्षक महाराजगंज से शिकायत कर न्याय की गुहार लगानी पड़ी है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





