सामूहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर छात्रा को कर रहे थे ब्लैकमेल
सामूहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर छात्रा को कर रहे थे ब्लैकमेल
दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाले चारों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
स्थानीय कस्बे के एक वार्ड की निवासी छात्रा से चार युवकों ने सामूहिक रुप से दुष्कर्म किये जाने की खबर है।
दुष्कर्म के आरोपित युवक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
पीड़ित छात्रा ने अपनी तहरीर में लिखा है कि वह वर्ष 2019 में नगर के एक इंटर कालेज में वह पढ़ रही थी। वहां पर कत्थक नृत्य सीखने के दौरान चार लड़कों से उसकी दोस्ती हो गई। कुछ दिनों बाद एक युवक उसे गेस्ट हाउस पर ले गया। जहां आदर्श, रोहित, गोविद व शिवम ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
चारों आरोपितों ने घटना की जानकारी किसी को न देने की धमकी भी दी। छात्रा के मुताबिक आरोपितों ने उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की। इतना ही नहीं आरोपितों ने उसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008, जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में सदर कोतवाल अखिलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले कि जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





