निचलौल के एक निरीह जरूरतमंद को सोनू सूद देगें शौचालय, करेंगे मदद
निचलौल के एक निरीह जरूरतमंद को सोनू सूद देगें शौचालय, करेंगे मदद
सरकार द्वारा चलाई गई सुविधाओं पर सवालियां निशान, भारत सरकार द्वारा आवंटित किए गए सरकारी सुविधाओं से पात्र हो रहे वंचित ।
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क;
विकास खंड निचलौल के ग्राम सभा बुढाड़ीह में तमाम एैसा परिवार है, जो सरकार की सुविधाओं के लिए पात्र होते हुए वंचित है। उसी गांव के निरीह जरूरतमंद ब्राह्मण परिवार जो पिछले तीन वर्षों से ग्राम प्रधान से आवास व शौचालय के लिए उनके पीछे पीछे परिक्रमा कर रहा है। लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा आज
तक उन्हें सरकारी योजना की कोई सुविधा नहीं दी। सुबह शाम दोपहर केवल आश्वासनों का घूंट पिलाता रहा।
ग्राम सभा बुढाडीह के संतोष मिश्रा पुत्र राजेन्द्र मिश्रा 20 वर्ष ने बताया कि हमारे परिवार में माता श्रीमती कमला देवी पत्नी राजेन्द्र मिश्रा जो दिव्यांक हैं,जो पेंसन से लेकर सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं।
संतोष मिश्रा ने यह भी बताया कि घर में रोजी रोटी के लिए कभी किसी दुकान पर तो कभी पूजा पाठ करके अपना और अपने माता पिता तथा अपनी छोटी बहन का जीवन यापन करते हैं।26 तारिक को किए गए ट्वीट में फ़िल्म जगत के सोनू सूद जो लाकडाउन में लगभग हजारों की संख्या में प्रवासियों को उनके घर तक पहुचाने का काम किया था। उन्होंने संतोष मिश्रा को आवास व शौचालय देने की बात कही है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





