नौतनवा में कई स्थानों पर दी गई बापू को श्रद्धांजलि, सभी ने कहा ना भूले उनके आदर्श
नौतनवा में कई स्थानों पर दी गई बापू को श्रद्धांजलि, सभी ने कहा ना भूले उनके आदर्श
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज नौतनवा में आज महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर झंडारोहण और राष्ट्रगान के उपरान्त कॉलेज के प्रबंधक एवं नौतनवा के पूर्व विधायक कुँवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
इस मौके पर राजेश यादव, सुशील यादव, परवेज आलम, राबिया खातून , सभासद सुरेंद्र जायसवाल उर्फ चड्ढ़े, रविन्द्र उर्फ राजा , रंजीत यादव मौजूद थे।

चेयरमैन नौतनवा ने बापू को गांधी चौक पर दी श्रद्धांजलि—–
नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने 2 अक्टूबर के दिन की शुरुआत नौतनवा नगर पालिका में झंडारोहण व गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ की तदुपरांत गांधी चौक पहुचकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया,और गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद करते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि “आज राष्ट्रपिता गांधी जी हमारे बीच नही है परन्तु आज भी उनके विचार “अहिंसा परमोधर्म, आमजन में काफी महत्व रखता है। अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार राव ने बताया कि “राष्ट्रपिता बापू जी आज भी हमारे लिए व हमारे देश के करोड़ो युवाओं के लिए प्रासंगिक व प्रेरणा श्रोत है।
इस अवसर पर शाहनवाज खान,बन्टी पाण्डेय,अमित कुमार,अनिल पटवा,सुनील जाय0,संजय मौर्या,अशोक कुमार,अनिल मद्धेशिया, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह,संतोष श्रीवा0,राजेश ब्वाएड, धीरेन्द्र सागर,राजकुमार गौड़,अनुज राय,सत्यप्रकाश,,गोविन्द प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





