कोविड के मद्देनजर: न्याय पंचायत स्तर पर लगाएंगे ग्राम न्यायालय—एसडीएम नौतनवां

कोविड के मद्देनजर: न्याय पंचायत स्तर पर लगाएंगे ग्राम न्यायालय---एसडीएम नौतनवां

कोविड के मद्देनजर: न्याय पंचायत स्तर पर लगाएंगे ग्राम न्यायालय—एसडीएम नौतनवां

कोरोना संक्रमण और अधिवक्ताओं के न्यायालय से विरत रहने के कारण लोगों को नहीं मिल पा रहा न्याय, ग्राम न्यालय से गांव में ही फरियादियो को मिलेगा न्याय— प्रमोद कुमार

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: न्याय चला गांव गांव के फार्मूले पर एसडीएम नौतनवा ने कार्य शुरू कर दिया है। 19 अक्टूबर से एक न्याय पंचायत स्तर पर ग्राम न्यायालय लगाकर पीड़ित पक्षों को न्याय दिया जाएगा।जिसके लिए 3 अक्टूबर से प्रक्रिया प्रारंभ कर दिए जाएंगे।
उक्त बातें आज गुरुवार को
एसडीएम नौतनवा प्रमोद कुमार ने इंडो नेपाल न्यूज़ से एक मुलाकात में बताया कि एसडीएम / मजिस्ट्रेट होने के कारण कम से कम 60 मामलों का निस्तारण किया जाना चाहिए। किंतु इधर कोरोना संक्रमण और अधिवक्ताओं के न्यायालय से विरत रहने के कारण न्यायालय से न्याय नहीं दिला पाए। जिसके मद्देनजर ग्राम न्यायालय का आयोजन कर उन्हें न्याय दिया जाएगा।
पीड़ित पक्ष आपने स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि 19 तारीख से न्याय पंचायत स्तर पर ग्राम न्यायालय लगाना शुरु करेंगे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे