सोनौली में शिवम त्रिपाठी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की किया शुभारंभ।
सोनौली में शिवम त्रिपाठी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की किया शुभारंभ।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक को लेकर सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में हुई गोष्ठी।
आई एन न्यूज सोनोैली डेस्क:
नगर पंचायत सोनौली अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने
आज शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का एक गोष्टी के बाद शुभारंभ किया।
गोष्टी में संचारी व अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रति जन जागरूकता अभियान के तहत लोगो को सुझाव व जानकारी दी गयी। वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण व रोकथाम के प्रभावी उपायों को बनाने के साथ व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि संचारी व दस्तक अभियान के अंतर्गत जल भराव रोकने, कचरा निस्तारण, साफ-सफाई के साथ ही पानी जमा न होने देने पर विशेष जोर दिया जाय। जन समुदाय को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर हम सभी को प्रचार-प्रसार करने की जरूरत बताया।
स्वच्छ भारत मिशन शहरी महराजगंज डीपीएम सौरभ मिश्रा तथा डॉ डीके शाही ने कहां कि कोविड-19 के अंतर्गत दस्तक अभियान में व्यापक परिवर्तन किए गए हैं। आशा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर भ्रमण के द्वारा सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने मे दिक्कत के लक्षण से ग्रसित रोगियों की जानकारी प्राप्त कर सूचना प्रपत्र पर सूचीबद्ध कर ब्लॉक के मुख्यालय को प्रेषित करेंगी। यह अभियान एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 1 से 15 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद बेचन प्रसाद प्रदीप नायक प्रेम जयसवाल अमीर आलम, आशा संगिनी बबीता जयसवाल सहित सनौली नगर पंचायत क्षेत्र के तमाम आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





