नौतनवा: हियुवा ने जताया आक्रोश ,सीएम पर अशोभनीय टिप्पणी, गिरफ्तारी की मांग
नौतनवा: हियुवा ने जताया आक्रोश ,सीएम पर अशोभनीय टिप्पणी, गिरफ्तारी की मांग
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
आज रविवार को हिंदू युवा वाहिनी के नौतनवा स्थित कैंप कार्यालय पर वाहिनी ब्लाक संयोजक राधेश्याम गुप्त की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया के माध्यम से अशोभनीय टिप्पणी की निदा की गई।
ब्लाक संयोजक ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता के हित में अच्छा कार्य कर रहे हैं। उनके विरोधी उन्हें बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा टिप्पणी करने वाले आरोपित पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन उसको गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई होनी आवश्यक है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष जगदीश साहनी, ओमप्रकाश वरुण, रामदास, स्वामी रविद्र चौधरी, अर्जुन वरुण, रामबिलास भारती, आदि मौजूद रहे।





