जिला प्रशासन घटनाओं को गंभीरता से लें अन्यथा हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ेगा–
जिला प्रशासन घटनाओं को गंभीरता से लें अन्यथा हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ेगा——
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेक्स/ महराजगंज
गौ तस्करी गौ हत्या, धर्म परिवर्तन तथा हिंदू उत्पीड़न मानव तस्करी, मादक पदार्थों की बिक्री के मामले में महाराजगंज का जिला प्रशासन गंभीर नहीं है जिला प्रशासन घटनाओं को गंभीरता से लें अन्यथा हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करने को तैयार हो जाएं।
उक्त चेतावनी हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पांडेय ने नौतनवा स्थित संगठन कार्यालय पर एक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही ।
उन्होंने घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना में पकड़े गए पशु तस्कर तथा कुछ फरार तस्करों को अविलंब गिरफ्तार करने तथा नौतनवा में हिंदू बालिका के साथ हुई बलात्कार की घटना में शामिल अभियुक्तों के ऊपर गैंगेस्टर तथा रासुका लगाए जाने की मांग भी किया । उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में ईसाई मशीनरी तेजी से अपना पांव पसार रहे हैं। गरीब हिंदुओं को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रही हैं । कार्यकर्ता इन पर नजर रखें यदि प्रशासन इन पर रोक नहीं लगाता है तो इसके लिए संगठन ठोस कदम उठाएगा ।
बैठक में जिलामंत्री अनिल आर्या ब्लॉक संयोजक राधेश्याम गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश महेंद्र भारती रामविलास भारती राम प्यारे यादव अरुण अरुण गोविंद मिश्रा रामनिवास चौहान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।





