गोरखा सैनिक स्कूल के छात्र छात्राओ को शिक्षा और देश के प्रति सेवा भारती ने किया जागरुक

गोरखा सैनिक स्कूल के छात्र छात्राओ को शिक्षा और देश के प्रति सेवा भारती ने किया जागरुक

गोरखा सैनिक स्कूल के छात्र छात्राओ को शिक्षा और देश के प्रति सेवा भारती ने किया जागरुक ——–

आई एन न्यूज नौतनवा / महाराजगंज विद्यार्थी जागरुकता कार्यक्रम नौतनवा के गोरखा भूतपूर्व सैनिक जूनियर हाईस्कूल में संपन्न हुआ।  शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुवात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वामी दयानंद सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ। 

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि आज देश को इमानदार छवि के लोगों की आवश्यकता है । हमारे तमाम महापुरुषों ने सिद्ध करके दिखाया है । स्वामी विवेकानंद महात्मा गांधी डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के बताए हुए मार्ग पर चलकर देश के शिक्षा के क्षेत्र में पूरे विश्व में उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भारत को मजबूत बनाने में हम सहयोग कर सकते हैं । सेवा भारती के माध्यम से बच्चे के अन्दर देश भिक्त बडो के पति आदर के  साथ ही मताघिकार के सम्बंध मे जागरुक किया ।

 नौतनवा गायत्री परिवार के प्रतिनिधि शांतिकुंज के साल मुनि ने बच्चों को राष्ट्रीय गीत के माध्यम से जागरुक किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षक्षा अमर बहादुर थापा तथा विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण कुमार थापा ने  सेवा भारती के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

कार्यक्रम में ए मेरे वतन के लोगों गीत विश्वनाथ अग्रहरी ने गाकर सुनाया । कार्यक्रम का संचालन संदीप सिंह ने किया ।

 विद्यालय के अध्यापकों में मुख्य रुप से सूरज कुमार राना प्रेम कुमार थापा वीरेंद्र थापा संजीव थापा रमेश सिंह अरविंद दूबे संत बहादुर थापा तीज उपचार ज्योति थापा ईशा थापा उर्मिला देवी देसी थापा स्वाति खुशबू क्षेत्री सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे