जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में कुलगाम के 3 बीजेपी नेताओं की हत्या से सनसनी

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में कुलगाम के 3 बीजेपी नेताओं की हत्या से सनसनी

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में कुलगाम के 3 बीजेपी नेताओं की हत्या से सन सनी
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम
में बीजेपी नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। गुरुवार को कुलगाम जिले के यारी खुशपोरा इलाके में आतंकियों ने तीन बीजेपी नेताओं की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता फिदा हुसैन इट्टू, उमर रशीद बेग और उमर रमजान हनान पर आतंकियों ने उस वक्त गोलियों की बौछार कर दी जब वो अपने घर जा रहे थे। फायरिंग में कुलगाम बीजेपी युवा मोर्चा जिला महासचिव फिदा हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। 2 नेता गंभीर घायल थे जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को बीजेपी युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन इट्टू घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वाईके पोरा इलाके में पहुंचे, पहले से ही घात लगाए बैठे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हमला कर आतंकी फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे