बिहार चुनाव: लालू परिवार के विरोध में प्रचार मे उतरी बहू ऐश्‍वर्या

बिहार चुनाव: लालू परिवार के विरोध में प्रचार मे उतरी बहू ऐश्‍वर्या

 बिहार चुनाव: लालू परिवार के विरोध में प्रचार मे उतरी बहू ऐश्‍वर्या

आई एन न्यूज सारण डेस्क: राष्‍ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के खिलाफ उनकी बहू ऐश्‍वर्या राय ने मोर्चा संभाल लिया है।
शुक्रवार को लालू परिवार के विरोध में प्रचार के लिए उनकी बहू ऐश्वर्या सड़क पर उतर गई। उन्‍होंने अपने पिता चंद्रिका राय के पक्ष में वोट मांगने के लिए उनके चुनाव क्षेत्र सारण के परसा में रोड शो किया।
वहां उनका मुकाबला लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले छोटेलाल से है। ऐश्‍वर्या पर उनके पति व लालू के लाल तेज प्रताप यादव ने तलाक का मुकदमा दायर कर रखा है।
शुक्रवार को जब ऐश्‍वर्या राय अपने सुसर लालू प्रसाद यादव की पार्टी के खिलाफ वोट मांगने सड़क पर उतरीं तो उन्‍हें देखने हुजुूम उमड़ पड़ा। उन्‍होंने अपने उपर लालू परिवार द्वारा किए गए अन्‍याय की भी चर्चा की। उन्‍होंने न केवल अपने पिता के लिए वोट मांगे, बल्कि लोगों से लालू परिवार के सभी सदस्‍यों सहित आरजेडी को हराने की भी अपील की।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे