महाराजगंज: पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

महाराजगंज: पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

महाराजगंज: पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महराजगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल की अध्यक्षता में
पंचायत चुनाव की तैयारियो को लेकर एक बैठक की गई।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित पंचायत चुनाव को लेकर अपनी सारी तैयारी पूरी कर लें।
मतदाता सूची की फीडिग गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें। इसकी क्रास चेकिग भी की जाए, ताकि कहीं से त्रुटि होने की संभावना न रहे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय दुबे ने कहां कि विकास खंड लक्ष्मीपुर, नौतनवा,
घुघली, बृजमनगंज, फरेंदा, धानी, आदि से आपरेटर व कंप्यूटर सिस्टम की सूची कार्यालय को प्राप्त हो चुकी है। अन्य विकास खंडों के संबंध में अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आपरेटरों व कंप्यूटर सिस्टम से संबंधित सूचना आठ नवंबर तक प्रत्येक दशा में जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) महराजगंज को उपलब्ध कराएं। इसके अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा विभाग में उपलब्ध कंप्यूटर आपरेटर, कंप्यूटर सिस्टम की सूची भी उपलब्ध कराएं।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत अपने विकास खंड के बीएलओ जिनके कार्य समाप्त हो गए हों, उनके पांडुलिपियों को जांचोपरांत प्राप्त कर लें तथा हस्ताक्षर के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के यहां प्रस्तुत करें।
उप जिलाधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने लागिन आइडी पासवर्ड से आनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण बीएलओ से 12 नवंबर तक जांच कराएंगे। इसके बाद सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने लागिन आइडी से इसे रिजेक्ट और प्रूव करेंगे। पांडुलिपियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य उप जिलाधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के हस्ताक्षरयुक्त पांडुलिपियां तहसील के माध्यम से रजिस्टार कानूनगो समय से लोकवाणी व एनआइसी में लाएंगे, जहां पर नामित नायब तहसीलदार की देख-रेख में कार्रवाई की जाएगी। कार्य स्थल पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को करेंगे।
बैठक उप जिलाधिकारी साई तेजा सिलम, उप जिलाधिकारी फरेंदा राजेश जायसवाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे