सोनौली: माता चंचाई मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न

सोनौली: माता चंचाई मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न

सोनौली: माता चंचाई मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र की अराध्य देवी माता चंचाई मंदिर में आज माता दुर्गा की नवनिर्मित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके लिए शुक्रवार से ही तैयारिया चल रही थी ।
आज रविवार की सुबह दस बजे से नगर पंचायत क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु भक्तगण मंदिर पहुंच गए और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे लोगों ने एक दूसरे का सहयोग करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरो के परिक्रमा के लिए मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाला गया।
शोभा यात्रा में माता की झांकी के पीछे शिवम त्रिपाढी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि तमाम श्रद्धालु भक्त गणों के साथ बाइक पर सवार होकर स्वंय माता का जयकारा लगाते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के सभी मंदिरों का परिक्रमा कराते हुआ शोभायात्रा पुनः चंचाई माता मंदिर पहुंचा और पूरे विधि विधान के साथ माता दुर्गा के प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया गया।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत सोनौली, सभासद गुफरान खान, विनोद कुमार, प्रदीप नायक, बेचन प्रसाद, अमीर आलम, राधेश्याम यादव, पप्पू खान, पुनवासी गौड़, राम अशीष तिवारी, अजय गुप्ता, संजय तिवारी, संजय सिंह, पप्पू सिंह, भोला खान ,पप्पू लाला सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालु ,भक्तगण मौजूद रहे।
हालांकी माता चंचाई से आर्शिवाद प्राप्त करने के लिए क्षेत्रिय विधायक अमनमणि त्रिपाठी भी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर माता से आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे