युथ विजय अभियान 2017 का हुआ शुभ आरम्भ-

युथ विजय अभियान 2017 का हुआ शुभ आरम्भ-

युथ विजय अभियान 2017 का  हुआ  शुम आरम्भ —

 आई एन न्यूज नौतनवा / महराजगंज

युवाओं का सन्देश-बदलेगा उत्तर प्रदेश के नारे के साथ परिवर्तन के लिए करें शत् प्रतीशत् मतदान हेतू एक जागरुकता गोष्ठी का आयोजन नौतनवा मधुबन इन्टर कालेन में किया गया ।

गोष्ठी मे बच्चो को मतदान के लिए जागरूक करते हुए उन्हे सपथ दिलाया ।

अखिल भारतीय विधयार्थी परिषद महराजगंज के जिला संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनीश पाण्डेय ने छात्रो को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के संविधान द्वारा प्रदत्त सरकार चलाने हेतु अपने प्रतिनिधि निर्वाचित करने के अधिकार को मताधिकार कहते हैं। जनतांत्रिक प्रणाली में इसका बहुत महत्व होता है। जनतंत्र की नीवं मताधिकार पर ही रखी जाती है। इस प्रणाली पर आधारित समाज व शासन की स्थापना के लिये आवश्यक है कि प्रत्येक व्ययस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मत देने का अधिकार प्रदान किया जाय। जिस देश में जितने ही अधिक नागरिकों को मताधिकार प्राप्त रहता है उस देश को उतना ही अधिक जनतांत्रिक समझा जाता है। 

इस प्रकार हमारा देश संसार के जनतांत्रिक देशों में सबसे बड़ा देश है । क्योंकि हमारे यहाँ मताधिकार प्राप्त नागरिकों की संख्या विश्व में सबसे बड़ी है।भारतीय संविधान के अनुच्छेद 325 व 326 के अनुसार प्रत्येक वयस्क् नागरिक को जो पागल या अपराधी न हो मताधिकार प्राप्त है। किसी नागरिक को धर्म जाति वर्ण संप्रदाय अथवा लिंग भेद के कारण मताधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। 

नवीन संविधान लागू होने के पूर्व भारत में 1935 के गवर्नमेंट ऑव इंडिया ऐक्ट” के अनुसार केवल 13 प्रतिशत जनता को मताधिकार प्राप्त था। मतदाता की अर्हता प्राप्त करने की बड़ी बड़ी शर्तें थीं। केवल अच्छी सामाजिक और आर्थिक स्थित वाले नागरिकों को मताधिकार प्रदान किया जाता था । इसमें विशेषतया वे ही लोग थे जिनके कंधों पर विदेशी शासन टिका हुआ था । अन्य पश्चिमी देशों में जनतांत्रिक प्रणाली अब पूर्ण विकसित हो चुकी है एका एक सभी वयस्क नागरिकों को मताधिकार नहीं प्रदान किया गया था। धीरे धीरे सदियों में उन्होंने अपने सभी वयस्क नागरिकों को मताधिकार दिया है। कहीं कहीं तो अब भी मताधिकार के मामले में रंग एवं जातिभेद बरता जाता है। परंतु भारतीय संविधान ने धर्मनिरपेक्षता का सिद्धांत मानते हुए और व्यक्ति की महत्ता को स्वीकारते हुए, अमीर गरीब के अंतर को धर्म, जाति एवं संप्रदाय के अंतर को तथा स्त्री पुरुष के अंतर को मिटाकर प्रत्येक वयस्क नागरिक को देश की सरकार बनाने के लिये अथवा अपना प्रतिनिधि निर्वाचित करने के लिये”मत” (वोट) देने का अमूल्य अधिकार प्रदान किया है।

संविधान लागू होने के बाद पिछले वर्षों में भारतीय जनता ने अपने मताधिकार के पवित्र कर्त्तव्य का समुचित रूप से पालन करके प्रमाणित कर दिया है कि उसे जनतंत्र में पूर्ण आस्था है। इस दृष्टि से भी भारतीय जनतंत्र का विशेष महत्व है ।

इस दौरान उपस्तिथ रहने वालो में 

विनीत पाण्डेय,शिवम् त्रिपाठी,राहुल गौड़ विद्यालय के शिक्षको जनार्दन मिश्र मुक्ति नाथ त्रिपाठी एवं छात्र छात्राये रही ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे