भाजपा की जीत पर चेयरमैन फरेंदा ने बाटी मिठाई, किया खुशी का इजहार

भाजपा की जीत पर चेयरमैन फरेंदा ने बाटी मिठाई, किया खुशी का इजहार

भाजपा की जीत पर चेयरमैन फरेंदा ने बाटी मिठाई, किया खुशी का इजहार

आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क:
बिहार चुनाव में एनडीए और यूपी उपचुनाव के जीत पर फरेंदा कस्बे में राजेश जायसवाल चेयरमैन फरेंदा के नेतृत्व में मंगलवार की
देर शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर खुशी का इजहार किया।
फरेंदा कस्बे में खुशी का इजहार करते हुए आनंदनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने लोगों का मुंह मीठा करवाते हुए कहा कि यह जीत जनता व लोकतंत्र की जीत है। बिहार को पिछड़ा प्रदेश कहा जाता था, वहीं एनडीए की सरकार बनते ही बिहार में विकास कार्यो ने बिहार को खुशहाल प्रदेश बना दिया। प्रदेश सरकार ने पर्याप्त रोजगार और उचित शिक्षा उपलब्ध कराई। बिहार की जनता ने एनडीए के उमीदवारों को फिर से चुनकर विधानसभा पहुचाया है। यह जीत भाजपा और जनता के विश्वास की जीत है।
वरिष्ट भाजपा नेता व भाजपा के मंडल मंत्री शिवम जायसवाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त व मजबूत नेतृत्व के कारण आज भारत की आवाज विश्व में प्रभावी तरीके से सुनी जा रही है। देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हैं।
इस मौके पर मुख्य रुप से
नवीन सोनकर, रवि मद्धेशिया, राकेश चौहान, महेश लोहिया, आशीष जायसवाल, रजनीश पाण्डेय़ सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे