उल्फा (आई) कमांडर राजखोवा का ​सेना के सामने सरेंडर

उल्फा (आई) कमांडर राजखोवा का ​सेना के सामने सरेंडर

उल्फा (आई) कमांडर राजखोवा का ​सेना के सामने सरेंडर
आई एन न्यूज दिल्ली डेस्क: ​​उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ के करीबी विश्वासपात्र​​ माने जाने वाले ​​शीर्ष उल्फा (आई) नेता ​​​दृष्टि​​ राजखोवा ने​ अपने चार और साथियों के साथ बुधवार को मेघालय में सेना के सामने आत्मसमर्पण ​कर दिया​।​ ​​​राजखोवा को सेना ने हिरासत में लिया है और ​सभी को असम लाया जा रहा है। राजखोवा ​को ​उल्फा (इंडिपेंडेंट) में दूसरे नंबर ​का कमांडर माना जाता है​।
​सूत्रों ​का कहना है कि हाल ही में वह बांग्लादेश में ​था और कुछ हफ्ते पहले ​ही ​मेघालय ​आया था​। ​
राजखोवा ​का समर्पण आतंकवादी समूह के लिए एक बड़ा झटका ​माना जा रहा ​है।​​ ​पुलिस के मुताबिक इस साल मार्च में ​मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स के​ बोबोगक्रे​​ ​गांव में पुलिस दल के साथ ​हुई ​गोलीबारी ​में ​भी वह शामिल था।​ ​राजखोवा ​अपने संगठन के चरमपंथी समूह की केंद्रीय समिति ​का भी सदस्य है। ​उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ ने ​नवम्बर, 2011 में राजखोवा को उप-कमांडर-इन-चीफ के पद पर पदोन्नत किया​ था​।​ ​उल्फा (आई) असम की स्वतंत्रता की मांग कर रहा है और सरकार ने 1990 में ​इस ​संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था। ​​ ​
​सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एसएफ-10 कमांडो की एक टीम के साथ आज उसे दक्षिणी गारो की पहाड़ियों में स्थित बोबोगक्रे गांव के पास घेर लिया। पुलिस और कमांडो के साथ आधा घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद राजखोवा ने आत्मसमर्पण किया है। मुठभेड़ के बाद चार साथियों के साथ सरेंडर करना पड़ा। सेना ने सभी को हिरासत में ले लिया है और असम लाया जा रहा है जहां भारतीय जांच एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगीं।
(सूत्र)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे