मुंबई में शर्तों के साथ खुले आज से सभी धर्मिक स्थल
मुंबई में शर्तों के साथ खुले आज से सभी धर्मिक स्थल
आई एन न्यूज मुंबई डेस्क :
( रिजवान खान )
आज यानी कि सोमवार से महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र के सभी धर्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी है । लेकिन कोरोना के लिए बनाये गये नियमों का सख्ती से पालन करना होगा । मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, एवम् शरीर का तापमान सामान्य होना चाहिए तभी आपको अंदर प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। इसी के तहत मुंबई के मशहूर मंदिर ‘ सिद्धी विनायक मंदिर ‘ में श्रध्दालुओं के आने के लिए एक विशेष प्रकार का प्रबंध किया गया है । सिद्धी विनायक मंदिर में प्रवेश के लिए आनलाइन पास निकालना होगा, आपको एक क्यू आर कोड मिलेगा गेट पर कोड स्कैन करने के बाद ही आपको अंदर प्रवेश मिलेगा ।
मंदिर के गेट पर बैरिकेड लगा कर गेट बंद किया गया है । कोड स्कैन करने के बाद बैरिकेड हटा दिया जाता है । एक दिन में केवल एक हजार श्रद्धालुओं को ही पास जारी किया जायेगा । धार्मिक स्थल खुलने से लोग काफी उत्साहित है। जैसा की कोरोना की वैक्सीन भारत में जनवरी तक आने की संभावना है । लेकिन उससे पहले अपने बचाव के लिए लोगो के पास इश्वर से प्रार्थना की आस जगी है ।
( मुंबई महाराष्ट्र )





