बार्डर से सटे गावो पर पुलिस की है पैनी नजर — सीओ नौतनवा

बार्डर से सटे गावो पर पुलिस की है पैनी नजर --- सीओ नौतनवा

बार्डर से सटे गावो पर पुलिस की है पैनी नजर —- सीओ नौतनवा 

11 अत्यअधिक सम्वेदनशील ग्राम सभाए घोषित इन गावो मे पुलिस फैला रही जागरूकता —-

आई एन न्यूज नौतनवा  / महाराजगंज

बॉर्डर से सटे नौतनवां विधानसभा में चुनाव को भयमुक्त एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है । नौतनवा सर्किल के चार थाने में 11 ग्राम सभा को अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया गया है । नौतनवा थाना क्षेत्र के दो गांव सोनौली थाना क्षेत्र के 3 गांव परसा मलिक के 4 व बरगदवा के 2 गाव है । इन सभी ग्राम सभाओ पर पुलिस की कड़ी नजर है ।

शनिवार को नौतनवा सर्किल के क्षेत्राधिकारी नौतनवा लच्छीराम यादव ने बताया कि चार थाने के 11 ग्राम सभाओं पर पुलिस की कड़ी नजर है । इन गांव में जाकर वहां के लोगों को पुलिस सुरक्षा और शांति का पूरा भरोसा दिलाते हुए उन्हें निष्पक्ष रुप से खुल कर मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है । 

उन्होंने यह भी बताया कि 3994 लोगों को शांति भंग के अंदेशा में पाबंद किया गया है । जिसमें नौतनवा थाना क्षेत्र एक नंबर पर है। यहां 1545 लोगों को पाबंद किया गया जबकि दूसरे नंबर पर परसा मलिक थाना क्षेत्र है तहा 891लोगो को पावंद किया गया । तीसरे नम्बर पर सोनौली  कोतवाली क्षेत्र है यहा 861 लोगों को पावदं किया गया है । तीसरे नंबर पर परसा थाना क्षेत्र है । जबकि सभी थाना क्षेत्रों के कुल 3994 लोगो पावंद किया गया ।   चारो थानो से सत प्रग्रतिशत अशलहे जमा करा लिए गए हैं । कुल अशलहे 376  हैं जिनमें 342 थानो पर जमा करा लिए गए हैं । 

उन्होंने यह भी कहा कि अत्यधिक संवेदनशील गांव के दबंगों को चिन्हित कराने की कार्रवाई चल रही है । जो चुनाव में गरीब तबके के लोगों को मतदान करने से रोक सकते हैं । चुनाव में खलल पैदा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा । शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस कटिबद्ध है । उक्त ग्राम सभा के लोगो को अधिकारियो के नम्बर लिखे हुए कार्ड भी दिया जा रहा है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे