संजय वर्मा) जीप के चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल, मेडिकल कालेज रेफर

संजय वर्मा) जीप के चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल, मेडिकल कालेज रेफर

(संजय वर्मा)

जीप के चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल,  मेडिकल कालेज रेफर 

आई एन नयूज नौतनवा / महराजगज:

नौतनवा थाना क्षेत्र के बाबू पैसिया पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राज मार्ग पर जीप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक एवं छात्रा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची संपतिहा पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के हथियहवा निवासी नसीमुद्दीन पुत्र मोहम्मद रजा व लोहसी निवासी सलहा पुत्री हनिफ शनिवार को मोटरसाइकिल से कोल्हुई की तरफ जा रहे थे। अभी दोनों बाबू पैसिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही डीआई जीप ने सामने से ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों युवक एवं युवती को गंभीर चोट लगी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर संपतिहा चौकी पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा ले आए। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे