सेना के जवानों पर हुआ आतंकी हमला, 2 जवान शहीद
सेना के जवानों पर हुआ आतंकी हमला, 2 जवान शहीद
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर इलाके से बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि आतंकियों ने एचएमटी इलाके में सुरक्षाबलों पर हमला किया है। बता दें की गुरुवार को आतंकियों ने दोपहर में फायरिंग शुरु कर दी थी। इस फायरिंग में दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गए है। घायल जवानों को बाद में अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनके शहीद होने की खबर आई है। इसके बाद जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है।
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा है की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है। वह कहते हैं कि इस मामले में शाम तक पूरी जानकारी का पता लगा लिया जाएगा।
श्रीनगर के डिफेंस पीआरओ ने जानकारी दी है कि आतंकियों के हमले के बाद घायल सुरक्षा कर्मियों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बताते चलें कि जैश ए मोहम्मद का नाम एक लंबे समय बाद एक बार फिर उभर कर सामने आया है।





