किसानों का आज दिल्ली मे धरना, बॉर्डर सील

किसानों का आज दिल्ली मे धरना, बॉर्डर सील

किसानों का आज दिल्ली मे धरना, बॉर्डर सील

आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
दिल्ली में आज गुरूवार को और कल पंजाब और हरियाणा के किसानों का विशाल प्रदर्शन होने वाला है।
स्मरण रहे की ये किसान केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पास किए गए कृषि कानूनों का विरोध के लिए हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों किसान आज दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले है।
दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इधर हरियाणा ने भी पंजाब से लगती सीमा को सील कर दिया है। अंबाला में किसानों पर पानी की बौछार की गई, फिर भी किसानों का काफिला आगे बढ़ गया है। हालांकि बड़ी संख्या में और भी किसान दिल्ली कूच करने को तैयार हैं। हरियाणा सरकार ने कहा है कि पंजाब से लगने वाली सीमा 2 दिनों के लिए सील कर दी जाएगी।
इधर किसानों का दिल्ली में प्रवेश रोकने के लिए भी पुलिस की पूरी तैयारी है। पुलिस ने राजधानी में प्रदर्शन करने के किसान संगठनों की सभी मांगों को ठुकरा दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौर में अगर किसान दिल्ली में जमा होते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे