गांव के चुनाव से बदलेगी प्रदेश की हवा—सतीश चतुर्वेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष

गांव के चुनाव से बदलेगी प्रदेश की हवा---सतीश चतुर्वेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष

गांव के चुनाव से बदलेगी प्रदेश की हवा—सतीश चतुर्वेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष

आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
यूपी पंचायत चुनाव में इस बार लोक जन समाज पार्टी (भारत) भी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी ने आगामी जिला पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के लिए फार्म जारी किया है। इस फार्म में आवेदकों से 15 बिंदुओं पर सवाल किया गया है। जो भी प्रत्याशी पार्टी के समर्थन से जिला पंचायत का चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्हें ये फॉर्म भरकर पार्टी के जिला मुख्यालय या प्रदेश मुख्यालय में जमा करना होगा।
उक्त आशय की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश चतुर्वेदी
ने लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में बदलाव की बयार गांव से ही बहेगी। इस कारण पार्टी ने प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर दी थी। अब पार्टी इन चुनावों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर रही है। इसके लिए पार्टी ने एक आवेदन फॉर्म जारी किया है। पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए जरूरी नहीं है कि वह का पार्टी का कार्यकर्ता ही हो। ऐसे सभी लोग आवेदन कर सकते हैं जो पार्टी के सिंबल पर जिला पंचायत का चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। उम्मीदवारों के आवेदन के बाद पार्टी उन इलाकों में एक सर्वे कराएगी। सर्वे में जो अच्छे उम्मीदवार होंगे उन्हें पार्टी अपना जिला पंचायत का उम्मीदवार बनाएगी।
उत्तरप्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे