मीटर लगाने के नाम पर जेई नौतनवा मांग रहे 14 हजार, शिकायत

मीटर लगाने के नाम पर जेई नौतनवा मांग रहे 14 हजार, शिकायत

मीटर लगाने के नाम पर जेई नौतनवा मांग रहे 14 हजार, शिकायत

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नौतनवा में विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे मनमानी से पूरे नगर के लोग खासा परेशान हैं । लोगों का कहना है कि इस कोरोना संक्रमण काल में विद्युत विभाग के लोग योगी सरकार को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के. हथकंडे अपना रहे हैं। लूट खसोट की कोई सीमा नहीं है।
ऐसा ही एक मामला सोशल’ मीडिया पर छाया हुआ है। नौतनवा नगर के वार्ड नंबर 15 सरोजिनी नगर निवासी अजय जयसवाल ने विद्युत विभाग के मंत्री से लेकर तमाम उच्चाधिकारियों को ट्वीट करके आरोप लगाया है कि जेई नौतनवा मीटर लगाने के नाम पर उससे रुपए मांग रहे है।
अजय ने लिखा है कि सरोजिनी नगर में स्थित उसका अपना फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस है। जिसका विद्युत कनेक्शन NT /7419 050 32 615 है। मीटर नंबर 2300543 है। मीटर के जलने के कारण उसका मशीन और कंप्यूटर भी जल गया। जिसकी एसडीओ नौतनवा लिखित सूचना दिया। एसडीओ नौतनवा ने तुरंत कार्रवाई के लिए संतोष नाम के शख्स को निर्देशित किया। संतोष नामक व्यक्ति के साथ जेई समस्या निस्तारण के लिए प्रतिष्ठान पर पहुंचकर अजय को ही धमकाने लगे। यहां तक की उन्होने एफ आई आर दर्ज कराने की भी बात कही और विद्युत कनेक्शन भी काट दिया। किंतु अजय द्वारा चार हजार तत्काल देने के बाद उसका कनेक्शन जोड़ दिया गया। अब उससे नया मीटर लगाने के नाम पर ₹14000 की डिमांड की जा रही है। कहां जा रहा है कि चौदह हजार दीजिए तब मीटर लगेगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों के इस रवैया से अजय काफी आहत है। उन्होंने इसकी शिकायत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम सहित विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों कर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में एसडीओ और जेई नौतनवा दोनों अधिकारियों से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया किंतु उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया जिसके कारण अधिकारियों का पक्ष नहीं मिल पाया। अधिकारियों से वार्ता कर उनका भी पक्ष रखा जाएगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे