सोनौली बार्डर पर धूम धाम से मनाया गया नेपाल का प्रजातंत्र दिवस –
सोनौली बार्डर पर धूम धाम से मनाया गया नेपाल का प्रजातंत्र दिवस —
नेपाल भारत मैत्री संघ ने दीप प्रज्वलित कर दी एक दुसरे को बधाई
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महराजांज
नेपाल के 67 वे प्रजातंत्र दिवस को सोनौली बार्डर पर बडे ही धूम धाम से मनाया गया ।
शनिवार की शाम को प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर भारत नेपाल के सौनौली बार्डर के नेपाल प्रवेश के शांति द्वार पर शहीदो के सम्मान मे दीप प्रज्वलित कर खुशी का इजहार करते हुए नेपाल भारत मैत्री संघ उपशाखा बेलहिया परिवार ने एक दुसरे को शुभ कामनाए दी ।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपाल पुलिस के बेलहिया इलाका प्रहरी निरिक्षक रविन विष्ट रहे ।
इस अवसर पर मैत्री संघ उपशाखा बेलहिया के अध्यक्ष श्रीचन्द गुप्ता , पत्रकार टीपी भुषाल ,सुरेन्द्र क्षेत्री ने अपने विचार प्रकट किया और अतिथियो के ररति आभार प्रकट किया ।
एजाज रवान पशुपति कान्दू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।





