नौतनवा एसडीएम ने लहराए पिस्टल– जाने क्या हुआ
बालू खनन माफियाओं के गुर्गों को पकड़ने के लिए एसडीएम ने लहराए पिस्टल– जाने क्या हुआ
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा हनुमानगढ़ियाके पास रोहिनी नदी से अवैध बालू खनन कर ले जा रहे बालू माफियाओं के वाहनों को रोकने का प्रयास कर रहे एसडीएम नौतनवा के सरकारी वाहन के चालक को कुचल कर भागाने का प्रयास कर रहे माफियाओं के गुर्गों को रोकने के लिए एसडीएम नौतनवा को पिस्टल लहराना पड़ा तब कहीं जाकर बालू खनन माफियाओ के अवैध बालू से लदे वाहन को पकड़ सके। यह घटना सीमावर्ती क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
खबरो के मुताबिक गुरुवार तड़के प्रमोद कुमार एसडीएम नौतनवा को सूचना मिला की रोहिनी नदी से बालू माफिया के गुर्गे अवैध बालू खनन कर ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर ले जा रहे हैं। उक्त सूचना पर एसडीएम नौतनवा आनन-फानन में नौतनवा थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ीया पहुंच गए और नदी के पास ही ट्रैक्टर ट्राली पर बालू लाद कर आ रहे बालू माफियाओं के गुर्गों को रोकने का प्रयास किया तो उनके वाहन के चालक के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास कर भाग रहे एक ट्रैक्टर को काफी देर पीछा कर पकड़ लिया। किंतु खनन माफियाओं का गुर्गा भागने में सफल रहा।
एसडीएम नौतनवा ने बालू से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया है।
एसडीम नौतनवा प्रमोद कुमार ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया है कि अवैध खनन माफियाओं के गुर्गों को रोकने के लिए पिस्टल लहराना पड़ा तब कहीं जाकर वह भागे। अवैध बालू से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को सोनौली पुलिस के हवाले किया गया है। साथ ही उन्होंने चालक पर ट्रैक्टर चढ़ा कर मार देने का एक तहरीर भी पुलिस को दिया है।
सोनौली पुलिस उक्त मामले में मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई में जुट गई है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





