सर्द भरी रात में एसडीएम नौतनवा पहुंचे सोनौली,जाना रैन बसेरा का हाल

सर्द भरी रात में एसडीएम नौतनवा पहुंचे सोनौली,जाना रैन बसेरा का हाल

सर्द भरी रात में एसडीएम नौतनवा पहुंचे सोनौली,जाना रैन बसेरा का हाल

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क;

भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत सोनौली द्वारा कस्बे के रोडवेज बस अड्डे में बनाए गए रैन बसेरा का आज एसडीएम नौतनवा ने औचक  निरीक्षण कर हाल जाना।
आज शनिवार तड़के एसडीएम नौतनवा सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण करते हुए इस सर्द भरी ठंड में गरीबों का कुशल क्षेम जानने के लिए भारत नेपाल सीमा के आदर्श नगर पंचायत सोनौली द्वारा बनाया गया रैन बसेरा पहुंच गए और निरीक्षण किया।
रैन बसेरा में कुल 6 व्यक्ति सोते हुए मिले जो आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर के रहने वाले थे।
यह सभी आंख के मरीज थे और नेपाल भैरहवा से आंख दिखाकर अपने घर लौट रहे थे, किंतु रात मे साधन न मिलने के कारण इस सर्द भरी रात में रैन बसेरा ही ठिकाना बना।
एसडीएम नौतनवा ने पूरी व्यवस्था को जांचा परखा सो रहे लोगों से भी पूछताछ की और रैन बसेरा में समुचित व्यवस्था देख कर प्रसन्नता व्यक्त किए।
बता दें कि गरीब निरीह यात्रियो को ठंड से बचाने के लिए सभी प्रमुख नगरों में रेन बसेरा बनाया गया है। रैन बसेरा की स्थिति कोई भी जानना नहीं चाहता है। उद्घाटन के बाद कोई भी जा प्रतिनिधि या अधिकारी दुबारा रैन बसेरा का हाल-चाल नहीं जानना चाहता है। ऐसे में एसडीएम नौतनवा ने रैन बसेरा का निरीक्षण कर एक सराहनीय कार्य किया है।  जिसकी प्रशंसा हो रही है। महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे