सोनौली : कोटही माता का शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं का शिवम ने किया भव्य स्वागत
सोनौली : कोटही माता का शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं का शिवम ने किया भव्य स्वागत
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के पहुनी गांव में स्थित कोटही माता की 6 वां स्थापना दिवस आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।
कोटही माता के स्थापना दिवस के अवसर पर कोटही माता मंदिर से रविवार की सुबह करीब 10 बजे से श्रद्धालुओं ने एक भव्य शोभायात्रा निकाला। जिसका नेतृत्व स्वयं शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने किया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तगण माता का जयकारा लगाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए सोनौली कस्बे के राम जानकी मंदिर पर चौराहे पर पहुंचे।
राम जानकी मंदिर चौराहे पर स्टाल लगाकर शिवम त्रिपाठी ने शोभा यात्रा में शरीक श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें मास्क दिया तथा भक्त जनों के बीच मिष्ठान वितरण कर उनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था की।
श्रद्धालुओं का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि, सभासद अमीर आलम, प्रदीप नायक, प्रेम जयसवाल, राजू गुप्ता, अंजलि जायसवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनौली बबलू सिंह, राम अशीष तिवारी, नीरज जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल,नगर पंचायत के तमाम गणमान्य नागरिक एवं सभासद गण मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





