सोनौली कस्बे से सटे सरहद के दोनों पार लाखों रुपये के टायर फेके पड़े है,चर्चा का विषय

सोनौली कस्बे से सटे सरहद के दोनों पार लाखों रुपये के टायर फेके पड़े है,चर्चा का विषय

सोनौली कस्बे से सटे सरहद के दोनों पार लाखों रुपये के टायर फेके पड़े है,चर्चा का विषय

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर के सोनौली कस्बे से सटे एसएसबी रोड पर स्थित नों मेंस लैंड से सटे एक प्लाटिंग में सरहद के दोनो पार भारतीय और नेपाली सीमा में लारवो रुपये मुल्य का ट्रकों का टायर फेंका पड़ा है। जिसको लेकर पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
खबरों के मुताबिक सोनौली कस्बे से सटे स्थित एसएसबी रोड पर एक प्लाटिंग में जो नोमेंस लैंड से सटा हुआ है। भारतीय सीमा के
उक्त प्लाटिंग में करीब 27 ट्रकों के टायर तथा नेपाली सीमा में 100 टायर से अधिक फेका पड़ा है। जिसकी चर्चा पूरे सोनौली में गूंज रही है।
सूत्रों ने बताया कि उक्त टायर तस्करों ने कैरियरो के माध्यम से पहले नेपाली सीमा में डंप किया और फिर उसे धीरे-धीरे भारतीय सीमा में भेजने का प्रयास कर रहे थे। यह भी बताया गया है कि शनिवार की रात को तस्कर अपनी योजना के अनुसार नेपाली सीमा बेलहिया के कोटही माता मंदिर के पीछे करीब 100 मीटर दूरी पर ट्रकों से टायर लाकर डंप कर दिया और वहां से कैरियर की फौज के माध्यम से उन टायरों को भारतीय सीमा में भेज रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया ।
पुलिस मौके पर पहुंच गई टायर कैरियर टायरों को खेतों में फेंक कर भाग खड़ा हुए ।
हालांकि पुलिस ने उसमें से 10 टायर अपने कब्जे में ले रखा है। और तस्करों की तलाश में जुट गई है। बताया गया है कि नेपाल से भारतीय सीमा में ट्रकों के टायर लाना प्रतिबंधित है।
सरहद के दोनों पार फेके गए लाखों के टायर को न अब तक नेपाल पुलिस उठाई है और ना ही भारतीय पुलिस उठा रही है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे