ट्रक में आगजनी, हिंसक हुआ मधेश आंदोलन – कई स्थानों पर लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले दागे – तीन छात्राओं समेत दो दर्जन घायल

ट्रक में आगजनी, हिंसक हुआ मधेश आंदोलन - कई स्थानों पर लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले दागे - तीन छात्राओं समेत दो दर्जन घायल

ट्रक में आगजनी, हिंसक हुआ मधेश आंदोलन 

– कई स्थानों पर लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले दागे 

– तीन छात्राओं समेत दो दर्जन घायल 

आईएन न्यूज ब्यूरो, नेपाल , मर्चवार से धर्मेंद्र चौधरी की रिपोर्ट 

स्वतंत्र मधेश गठबंधन के अलग मधेश प्रदेश की मांग अब नेपाल में हिंसक आंदोलन में तब्दील हो रही है। शनिवार को मझगांवा गांव में नेपाली प्रशासन ने लाठी चार्ज का सिलसिला शुरु किया, जो देर शाम तक कई अन्य गांवों तक चला। पुलिस की लाठी व भगदड़ में तीन छात्राओं समेत करीब 26 लोग घायल हुये हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। रुपंदेही जिला के तुनियहवा में एक नेपाली ट्रक में आगजनी की खबर है। शाम तक बरहदवा, मझगांवा व बैरघाट में कर्फ्यू जैसे हालात हो गये। यहां आंदोलनकारियों व पुलिस में तीखी झड़प भी हुई। आंदोलनकारियों को तितर बितर करने के लिये पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। पुलिस की लाठी चार्ज में सुनीता साहनी, गीता कुमारी तथा सुमन नाम स्कूली छात्राओं को भी काफी चोटे आयी हैं। चंदन सिंह व विकास प्रसाद लोध के सिर में गंभीर चोटे आयीं है। 

देर शाम तक की गांवों में अफरा तफरी का माहौल जारी है। पुलिस लगातार छापेमारी कर आंदोलनकारियों की धर पकड़ में जुटी है। अब तक रुपंदेही जिला से  विकास प्रसाद, मकबूल अंसारी, राजकुमार यादव, मोहम्मद दर्जी व सन्नू साहनी समेत कई लोग हिरासत  में लिये गये हैं। 

स्वतंत्र मधेश गठबंधन के रुपंदेही जिला संयोजक भूपेंद्र यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बनाया कि नेपाली प्रशासन ही बल का प्रयोग कर आंदोलन को हिंसक बना रही है। वह अपनी मांग को शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे हैं। इस अवसर पर अब्दुल खान, इरफान शेख व अकबर अली आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे