(रतन गुप्ता) नेपाल के भक्तपुर मेडिकल कालेज के भारतीय छात्र की हत्या की अशांका–
(रतन गुप्ता)
नेपाल के भक्तपुर मेडिकल कालेज के भारतीय छात्र की हत्या की अशांका—
काश्मीर जम्मू का रहने वाला है छात्र-
आई एन न्यूज रुपन्देही /नेपाल
एमबीबीएस दुतीय वर्ष का एक भारतीय छात्र अनमौल गौल का शव भक्तपुर मेडिकल कालेज के झाडियो मे मिला है। हत्या की आशंका ब्यक्त किये गये है
इस मामले मे एसपी भक्तपपुर रेवती पोखरेल ने नेपाली मीडिया को बताया कि पोस्टमाटम के बाद सही जानकरी मिलेगी । एमबीबीएस का उक्त छात्र भारत के जम्बू काश्मीर का रहने बाला है ।
शनिवार को 12 बजे कालेज के बगल मे स्थित झाडियो ने उसकी लाश मिली है । द्दात्र बहा तक कैसे पहुचा इस पर नेपाल पुलिस कालेज प्रशासन से पूछ ताछ कर रही है । छात्र के घर जम्बू सूचना दे दिया गया है । 18 बर्षीय छात्र के शरीर पर एक जगह चोट के निशान भी मिले है । हत्या की अशांका जतायी जा रही है ।
पुलिस ने लाश को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है।





