सोनौली: शिवम त्रिपाठी ने किया कई वार्डो का भ्रमण, साफ सफाई के दिए निर्देश
सोनौली: शिवम त्रिपाठी ने किया कई वार्डो का भ्रमण, साफ सफाई के दिए निर्देश
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नगर पंचायत सोनौली क्षेत्र मे आज रविवार सुबह औचक वार्ड भ्रमण पर निकले शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने वार्ड 3 शास्त्री नगर में पहुंच कर वार्ड की साफ-सफाई का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को वार्ड में समय से साफ सफाई के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड वासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान कुछ लोगो ने शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरी और तीसरी किस्त मिलने में विलंबता पर हो रही पीड़ा से अवगत कराया। जिस पर त्रिपाठी ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर इसका निदान किया जाएगा। साथ ही वार्ड वासियो ने श्री त्रिपाठी का समय से अलाव जलवाने के लिए प्रशंसा भी किया।
इसके उपरान्त उन्होंने वार्ड न०11 बाल्मीकि नगर में बन रहे इंटरलॉकिंग सड़क का भी निरीक्षण किया और ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रेम सिंह ,बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, अमीर आलम, पप्पू सिंह, प्रेम यादव, बबलू गुप्ता, अशर्फी प्रसाद, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





