(अरुण वर्मा) दो अलग-अलग जगहों से एसएसबी ने पकड़ी लाखो रूपये के चाइनीज सेव–
(अरुण वर्मा)
दो अलग-अलग जगहों से एसएसबी ने पकड़ी लाखो रूपये के चाइनीज सेव—-
लक्ष्मीपुर खुर्द व राजाबारी के नौडिहवा की ओर से आ रहा था तस्करी से सेव—-
– एसएसबी ने चाइनीज सेव को कस्टम को किया सुपुर्द
– पकड़ गये दोनों गाड़ियों से 303 पेटी चाइनीज सेव बरामद
आई एन न्यूज ठूठीबारी/ महराजगंजः
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा राजाबारी टोला नौडिहवा से एसएसबी ठूठीबारी की टीम व एसएसबी शितलापुर की टीम ने गश्त के दौरान दो गाड़ी सहित 303 पेटी चाईनिज सेव बरामद कर कस्टम को सुपुर्द कर दिया ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात ठूठीबारी एसएसबी की टीम ने गस्त के दौरान ग्राम सभा राजाबारी का टोला नौडिहवा से तस्करी कर लायी गयी एक ट्रेक्टर ट्राली सहित 130 पेटी चाईनिज सेव एसएसबी ठूठीबारी द्वारा बरामद की गयी तो वही दूसरी ओर शितलापुर एसएसबी ने लक्ष्मीपुर खुर्द से चार पहिया वाहन नो मेन्स लैण्ड की ओर से आती हुई दिखाई दी। जिसे एसएसबी के जवानों ने पीकप को रोक कर तलाशी ली तो उसमें 173 पेटी चाइनीज सेव मिला। वही दोनों जगहों से बरामद की गयी 303 पेटी चाईनिज सेव को निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया ।
बताते चले कि इन दिनों लक्ष्मीपुर खुर्द तस्करों के लिए सेफ जोन बना हुआ हैं । जंहा से हर रोज लाखो का अवैध तस्करी का सामान आर-पार किया जा रहा हैं । जिसमें मक्का, चाइनीज सेव व सुपाड़ी आदि शामिल हैं । ऐसे में दो अलग- अलग जगहों से दो गाड़ी चाइनीज सेव की बरामदगी से सवालिया निशान उठ रहें हैं ।





