सोनौली बार्डर पर 15 नशेड़ी लड़को को नेपाल पुलिस पकड़ा
सोनौली बार्डर पर 15 नशेड़ी लड़को को नेपाल पुलिस पकड़ा —
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महराजगंज
भारत नेपाल के सोनौली बार्डर पर स्थित नेपाली सीमा की बेलहिया इलाका प्रहरी कार्यालय तथा भैरहवा लागू औषधि नियंत्रण टीम ने आज बार्डर पर घेरा बन्दी कर 15 नशेड़ी युवको को उक्त टीम ने पकड़ लिाया है । जो नशे का लगातार सेवन करते है ।
सोमवार को नेपाल से भारतीय सीमा मे घूमने के बहाने आने जाने वाले 15 युवाओं को लागू औषधि टीम ने रोककर उनसे पूछ ताछ किया तो अधिकाश युवक उन्हे संदिग्ध मिले । सभी को लागू औषधि नियंत्रण टीम ने सुबह से शाम तक अपने हिरासत मे रखा और देर शाम को चेतावनी देकर छोड़ दिये जाने की खबर है ।
इस सम्बंध मे इलाका प्रहरी कार्यालय बेलहिया के निरिक्षक रविन विष्ठ ने बताया कि सभी लड़को को पूछ ताछ के बाद छोड़ दिया गया है ।





