महराजगंज: कांग्रेसी नेताओ ने कृषि कानून के विरोध में बजाई थाली और ताली, गिरफ्तार

महराजगंज: कांग्रेसी नेताओ ने कृषि कानून के विरोध में बजाई थाली और ताली, गिरफ्तार

महराजगंज: कांग्रेसी नेताओ ने कृषि कानून के विरोध में बजाई थाली और ताली, गिरफ्तार

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महराजगंज जिले की पुलिस आज सुबह से ही खासा परेशान और सतर्क रही।
जैसा कि कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन का ऐलान किया था। जिसे लेकर पुलिस सतर्क रही।
बुधवार को सुबह से ही पुलिस ने पार्टी कार्यालय पर डेरा डाल दिया। इसके अलावा पुलिस ने सुबह ही पार्टी के जिला स्तरीय बड़े नेताओं को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया।
इसके बाद कुछ कार्यकर्ता किसी तरह पार्टी कार्यालय पहुंचकर ताली, थाली बजाकर विरोध करने की कोशिश किए तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर आईटीएम कॉलेज चेहरी भेज दिया।
बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए कुछ कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके पहले ही पुलिस वहां पहुंच चुकी थी। कार्यालय के बाहर पुलिस कर्मियों का कड़ा पहरा रहा। कार्यालय में अंदर बैठक करने के बाद कार्यकर्ता ज्योंही हाथ में थाली लेकर बाहर निकले, त्योंही पुलिस ने उन्हें घेर लिया। ऐसे में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे। थोड़ी ही देर में पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बस से आईटीएम कॉलेज चेहरी भेज दिया। पुलिस हिरासत में लिए गए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सरकार हमें डराने की कोशिश कर रही है लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे