सरहदो से जारी है नेपाली शराब की तस्करी
सरहदो से जारी है नेपाली शराब की तस्करी ——
एसएसबी व पुलिस ने पकड़ा भारी मात्रा में नेपाली शराब-
– लक्ष्मीपुर खुर्द के पिलर नम्बर 9 से हुई बरामदगी
– एक तस्कर गिरफ़्त में जबकि अन्य फरार
आई एन न्यूज ठूठीबारी/महाराजगंज
भारत नेपाल की सीमा पर तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। करीब एक माह से लगभग हर रोज की बरामदगी यही वया करती है कि तुम डाल-डाल तो हम पात-पात। दिन रविवार की देर रात एसएसबी ठूठीबारी व लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी इन्चार्ज अपने दलबल के साथ गस्त पर पिलर संख्या 9 की तरफ गए हुए थे कि नेपाल की ओर से कुछ सायकिल सवार आते दिखे जिनकी तलाशी में 50 पेटी नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ़्तार कर लिया गया जबकि अन्य मौका देख फ़रार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सुचना पर एसएसबी बीओपी इन्चार्ज विनोद कुमार अपने जवान अनुज कुमार, मनमोहन सिंह, नवनाथ पाटिल के साथ लक्ष्मीपुर खुर्द की तरफ गए हुए थे वही सटीक सुचना के आधार पर एसएसबी टीम ने लक्ष्मीपुर खुर्द के चौकी इंचार्ज शमसाद अंसारी व कांस्टेबिल राजमंगल पासवान को भी सहयोग के लिए साथ ले लिया। मुखबित द्वारा बताये गए रास्ते पिलर संख्या 9 से कुछ सायकिल सवार बोरे मे कुछ सामान ले भारतीय सीमा में ज्योही प्रवेश किये गस्त कर रहे जवानों ने एक को पकड़ लिया जबकि अन्य गस्ती टीम को आता देख अपनी अपनी सायकिल पटक नेपाल की ओर फरार हो गए। बताते चले कि इधर एक माह से लगातार सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा तस्करी का माल बरामद किया जा रहा है बावजूद उसके तस्करी लगाम नहीं लग पा रही है।





