नेपाल के पोखरा शहर मे लड़कियो से लुट गये तीन भारतीय छात्र—
नेपाल के पोखरा शहर मे लड़कियो से लुट गये तीन भारतीय छात्र–
लखनऊ के रहने वाले है तीन लूटे गये एमबीए छात्र —
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महराजगंज
नेपाल का पर्यटक नगर पोखरा के एक होटल मे ठहरे तीन भारतीय छात्रो को होटल मे काम करने वाली लड़कियों ने जबरिया उनके कमरे भे घुस कर पहले उनसे सेक्स की डिमांड किया और जब छात्र नही माने तो लड़कियो ने पुलिस का धौस देकर उनका नगदी जबरिया लूट लिया ।
सोमवार को किसी तरह पोखरा से सोनौली बार्डर पर पहुचे छात्रो ने भारतीय सीमा के नागरिक पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को आप बीती सुनाया ।
उन्होने बताया कि सोनौली बार्डर से पोखरा पहुंचे और लेक साहड पर स्थित एक होटल मे ठहरे । जब रात का करीब 9 बजा तो दो लड़किया जबरन कमरे मे आ गयी । और सेक्स की डिमांड करने लगी नही तो उसके बदले 15 हजार रुपये मांगने लगी । लेकिन उन लड़कियो को किसी तरह अपने कमरे से बाहर निकाला और अपना कमरा बन्द कर सो गये । रात्रि करीब 11 बजे उक्त दोनो लड़किया एक पुलिस को लेकर पुनः आ धमकी पुलिस ने जाँच के बाहने फाटक खुलवाया और फाटक खोलते ही पुलिस कर्मी ने गाली देते हुए कहा कि तुम लोगो ने इन लड़कियो के साथ ब्लातकार का प्रयास किया है और हमारी तलासी लिया तो हम तीनो के पास रखा पैतालित हजार भारतीय रुपये मिल गया । लड़कियो का आरोप और तेवर देख हम लोग डर गये और उक्त रुपये उन्हे देकर किसी तरह उनसे बचे ।
स्मरण रहे कि यह तीनो लड़के लखनऊ के एमबीए के छात्र है जिनके नाम अविनास, मनोज ,मनीष बताया गया है ।
तीनो लूटे गये छात्रो ने कहा कि हमने अपनी पीड़ा वहा कई जगह सुनायी लेकिन किसी ने मेरा नही सुना।
युवको ने नेपाल जाने बाले लोगो को सावधान करते हुए कहा है कि नेपाल जाय लेकिन एलर्ट रहे । कभी भी लूट और इस तरह की घटना हो सकती है । तीनो छात्रो के साथ नेपाल मे हुए घटना से नेपाल बेलहिया पुलिस को सोनौली पुलिस ने लिखित रुप से शिकायत कर अवगत करवाया है ।





