नेपाल के मर्चवार क्षेत्र में पहुंची मानवाधिकार जांच टीम – ग्रामीण के दर्ज कराये बयान

नेपाल के मर्चवार क्षेत्र में पहुंची मानवाधिकार जांच टीम - ग्रामीण के दर्ज कराये बयान

मर्चवार क्षेत्र में पहुंची मानवाधिकार जांच टीम

– ग्रामीण के दर्ज कराये बयान 

आईएन न्यूज ब्यूरो, नेपाल से धर्मेंद्र चौधरी की रिपोर्ट :

नेपाल के रुपंदेही जिला के मर्चवार क्षेत्र में पिछले तीन दिनों की हिंसक गतिविधियों की जांच के लिये सोमवार को मानवाधिकार आयोग नेपाल की टीम गांवों में पहुंची। टीम ने मझगांवा, बगौली, ओडवलिया तथा तुनियहवा गांव के ग्रामीणों से पूछताछ की और पुलिस प्रताड़ना से घायल व सताये गये लोगों का बयान दर्ज किया। 

मानवाधिकार की टीम ने रूपंदेही के पुलिस अधीक्षक व जिला प्रमुख अधिकारी से भी रिपोर्ट मांगी है। बतादें कि आंदोलन करने वाले मधेशी गठबंधन ने पुलिस व प्रशासन पर तानाशाही रवैये व अत्याचार का आरोप लगाते हुये मानवाधिकार आयोग से शिकायत की थी। मधेश गठबंधन ने यह भी आरोप लगाया है कि नेपाली प्रशासन ने गठबंधन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सीके राउत को  जबरिया सिरहा की जेल में बंद कर रखा है और शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं पर जुल्म कर उन्हें जेल में बंद कर रही है। वहीं दूसरी तरफ नेपाली प्रशासन का कहना है कि मधेशी संगठन अलग मधेश राष्ट्र की मांग कर है। जो कि एक राष्ट्र द्रोह है। ऐसे आंदोलन को कतई सफल नहीं होने दिया जायेगा ।

स्कूलों में अनिश्चितकालीन बंदी:- 

बगौली तथा ओडवलिया गांव में रविवार को छात्रों पर लाठी चार्ज व फायरिंग के विरोध में मर्चवार क्षेत्र के स्कूलों में अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया गया है। साथ ही गिरफ्तार छात्रों के रिहाई की मांग की गयी है। मर्चवार क्षेत्र के कई गांव में अभी भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे