मुंबई : एवरेस्ट फ्लीट कम्पनी ने चालको को किया सम्मानित 

मुंबई : एवरेस्ट फ्लीट कम्पनी ने चालको को किया सम्मानित 

मुंबई : एवरेस्ट फ्लीट कम्पनी ने बेहतर प्रदर्शन के लिए चालको को किया सम्मानित 

आई एन न्यूज मुंबई डेस्क :
मुंबई में बुधवार को एवरेस्ट फ्लीट नामक कम्पनी ने अपने लगभग एक हजार ड्रायवरो में से बेहतर प्रदर्शन करने वाले टाप पन्द्रह ड्रायवरों में से टाप थ्री को उपहार सम्मान पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया । अन्य बारह ड्रायवरों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

बता दें की एवरेस्ट फ्लीट एक ऐसी कम्पनी है जिसकी लगभग आठ सौ पचास कार मुंबई और बैंगलोर में केउबर कम्पनी में चलती है । जिसके लगभग एक हजार से भी ज्यादा ड्रायवर हैं । कम्पनी के स्कीम के मुताबिक जनवरी 2021 में सभी एक हजार ड्रायवरों को बेहतर प्रदर्शन करके कम्पनी को दिखाना था। जिसमें ज्यादा से ज्यादा ट्रिप करनी थी । ड्रायविंग का प्रर्दशन अच्छा करना था । आनलाइन सिस्टम से सभी ड्रायवरों की निगरानी की जा रही थी । जिसके आधार पर अच्छा प्रर्दशन करने वाले टाप पन्द्रह ड्रायवरों को चिन्हित कर उनमें से टाप थ्री को सम्मान पत्र के साथ साथ मेडल व मोबाइल फोन व इयरफोन दिया गया ।

इसी के साथ प्रथम आने वाले व्यक्ति को आजीवान उसकी कमाई का तीन प्रतिशत बढ़ाकर पैसा दिया जायेगा । सबसे प्रथम मुंबई के ही अख्तर हुसैन रहे व दूसरे स्थान पर दीपक महेश मिश्रा रहे और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के जिला महराजगंज थाना बृजमनगंज गोपालपुर अहिरौली के रिजवान खान रहे ।

बताया गया है की कंम्पनी के मालिक सिद्धार्थ लाडसरिया यंग वालंटियर्स आर्गनाइजेशन , नामक एक  एनजीओ भी चलाते हैं । जिसके मााध्यम से जरुरतमंद लोगो की सेवा भी करते है।

( मुंबई महराष्ट्र )

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे