नौतनवा: भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने महिलाओं का किया सम्मान

नौतनवा: भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने महिलाओं का किया सम्मान

नौतनवा: भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने महिलाओं का किया सम्मान

इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरोना संक्रमण के दौरान नौतनवा नगर में मुख्य भूमिका निभाने वाली समाजसेवी जागरूक महिलाओं को आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वह जिला कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र जयसवाल ने अपने आवास पर उन्हें फूल व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

सोमवार की दोपहर को नौतनवा कस्बे के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जयसवाल अपने कैंप कार्यालय पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस महिला सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालचंद चौधरी रहे। जब कि नौतनवा नगर के पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया की उपस्थिति में सभी ने नगर की बहुमुखी प्रतिभाओं की धनी एवं समाज हित में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीमती सविता गुरुग उपाध्यक्ष नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी, मनोनीत सभासद ज्योति जायसवाल, मनजीत कौर मंडल महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा तथा डॉक्टर पूनम सिंह को फूल व अंग वस्त्र के रूप में शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालचंद चौधरी ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि ग्रहणी होने के बाद भी पार्टी और समाज में आपने भूमिका निभाते रही यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। समाज के लिए छोटे-छोटे कार्य इन्हें शिखर तक पहुंचाएगा। यह मातृशक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं ।

कार्यक्रम के आयोजक जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में चुनौती देते हुए परचम फहरा रही हैं। मातृ शक्तियां हर क्षेत्र में एकाग्रता से कार्य करती हैं। समाज में अहम भूमिका निभाने वाले इन महिलाओं को मैं नमन वंदन करते हुए इनका सम्मान करता हूं।

सीताराम लोहिया ने कहा कि हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है की मातृशक्तिया सभी परिस्थितियों को समायोजित करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर पुरुषों के साथ चल रही हैं। समाज और राष्ट्र निर्माण में इनका प्रमुख योगदान है।
इस मौके पर नगर के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे