मुंबई, दिल्ली समेत भारत के कई शहरों में ओला उबर कैब की हड़ताल 

मुंबई, दिल्ली समेत भारत के कई शहरों में ओला उबर कैब की हड़ताल 

आज मुंबई दिल्ली समेत भारत के विभिन्न शहरों में ओला उबर कैब की हड़ताल 

( रिजवान खान )

आई एन न्यूज मुंबई डेस्क :

आज यानी की 22 मार्च को मुंबई दिल्ली समेत भारत के विभिन्न शहरों में आनलाइन ऐप आधारित टैक्सी ( ओला व उबर ) के चालकों ने हड़ताल किया है । जिससे मुंबई की सड़कों पर ओला और उबर की गाडियां बहुत ही कम नजर आ रही हैं | और जो गाड़ियां चल भी रही हैं तो उन्हें दूसरे ड्रायवर रोकर हड़ताल में सहयोग करने के लिए कह रहे हैं । ओला उबर के ड्रायवरों का कहना है की ये कम्पनियां उनका शोषण कर रही हैं । उन्हें फायदा नहीं मिल रहा है । कम्पनी अपना कमीशन तो पूरा ले लेती है लेकिन गाड़ी मालिक को बहुत कम पैसा मिल पाता है । गाड़ी मालिक अपना फायदा बढ़वाना चाहते हैं जिससे की वह घाटे से उबर सकें । वहीं ये कम्पनियां ड्रायवरों को बुकिंग देते समय धोखे में रखती हैं । ड्रायवर को पहले पता नहीं चल पाता है की कस्टमर को कहां जाना है । जिससे कभी कभी शहर से दूर की किसी गांव की बुकिंग मिल जाती है । वहां जाकर लूटपाट का खौफ भी ड्रायवर को सताने लगता है । और कभी – कभी उन्हे 30 – 40 किलोमीटर खाली भी आना पड़ता है । अपनी कई मांगों को लेकर ड्रायवर हड़ताल किये हुए हैं ।

( मुंबई महाराष्ट्र )

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे