नौतनवा: विनोद के घर हुए भीषण चोरी के खुलासे की मांग से पुलिस बौखलाई
नौतनवा: विनोद के घर हुए भीषण चोरी के खुलासे की मांग से पुलिस बौखलाई
सीओ नौतनवा ने कहा-खुलासे के लिए दबाव बनाएंगे तो भेज देंगे जेल– विनोद पटवा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा कस्बे के पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूरी पर पत्रकार विनोद पटवा के घर हुए भीषण चोरी के मामले में खुलासे की बढते मांग को लेकर पुलिस बौखला गई है।
सीओ नौतनवा ने उक्त चोरी को संदिग्ध बताते हुए पीड़ित पक्ष को ही जेल भेजने की धमकी दे डाली है। जिससे विनोद पटवा दुखी होकर आज जर्नलिस्ट प्रेस क्लब नौतनवा को एक पत्र देकर सीओ द्वारा किए गए अमर्यादित शब्द से अवगत कराया है।
श्री पटवा का कहना है कि करीब दस लारव रुपए की जेवर नगदी सहित अन्य सामान चोर घर में घुस कर उठा ले गए और पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। खुलासे से बचने के लिए पुलिस हमें ही अपमानित करने का प्रयास कर रही है। जो अब असहनीय है।
हालांकि क्षेत्राधिकारी के इस व्यवहार से पत्रकार काफी आक्रोशित है। और आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश








































