लाँक डाउन: सोनौली बॉर्डर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, नगर हो रहा सेनिटाइज

लाँक डाउन: सोनौली बॉर्डर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, नगर हो रहा सेनिटाइज

लाँक डाउन: सोनौली बॉर्डर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, नगर हो रहा सेनिटाइजलाँक डाउन: सोनौली बॉर्डर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, नगर हो रहा सेनिटाइज

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के भारतीय सीमा सोनौली कस्बे में आज कोरोना संक्रमण को देखते हुए आज शनिवार पहले दिन लाक डाउन को लेकर पूरे कस्बे में सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। दुकाने पूर्ण रूप से बंद है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लॉकडाउन को पालन कराने में जुटा हुआ है। भारत से नेपाल केवल मालवाहक ट्रकों का आवागमन जारी है।आवश्यक कार्यों से भारत से नेपाल आने जाने वालों की संख्या आज बहुत ही कम रही। सड़को पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है।

वहीं दूसरी तरफ सोनौली नगर पंचायत अपने नागरिकों के बचाव एवं सुरक्षा के मद्देनजर नगर के मुख्य मार्ग को सेनेटाइज करा रहे हैं और साफ सफाई में जुटे हुए हैं। यह सभी कार्य राजनाथ यादव अधिशासी अधिकारी सोनौली स्वयं अपने देखरेख में पूरी टीम के साथ लगाकर करवा रहे हैं।
श्री यादव का कहना है कि कोरोना जैसे महामारी से साफ सफाई और 2 गज दूरी माक्स है जरूरी की शर्त पर ही बचाव हो सकता है। उन्होंने सभी से अपील किया है कि अपने आसपास साफ सफाई रखें मास्क पहने और 2 गज की दूरी अवश्य बनाए रखें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे