मतगणना स्थलों का डीएम,एसपी और एएसपी ने किया निरीक्षण

मतगणना स्थलों का डीएम,एसपी और एएसपी ने किया निरीक्षण

मतगणना स्थलों का डीएम, एसपी और एएसपी ने किया निरीक्षण

मतगणना स्थलों का डीएम,एसपी और एएसपी ने किया निरीक्षणआई एन न्यूज़ महराजगंज डेस्क:
महाराजगंज जिले के डॉ उज्जवल कुमार और प्रदीप गुप्ता एसपी महाराजगंज द्वारा आज शुक्रवार को जिले के पाच ब्लाक के मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया और व्यवस्था के संबंध में पूरी जानकारी ली।
बता दे की त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021के अंतर्गत 2 मई रविवार को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल घुघली, सिसवा, निचलौल, मिठौरा और सदर महाराजगंज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत डीएम महाराजगंज ने समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसी क्रम में नौतनवा और लक्ष्मीपुर ब्लॉक के मतगणना केंद्रों का एएसपी महाराजगंज ने निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा अजय सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
नौतनवा के नवीन मंडी स्थल तथा लक्ष्मीपुर के सोधी इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्रों का जांच किया गया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा अजय सिंह चौहान ने बताया कि मतगणना स्थल पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा के दृष्टिकोण फोर्स मौजूद रहेगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे