नौतनवा आ रही टेलर मिश्रौलिया पुल के पास पलटी, पहुंची पुलिस

नौतनवा आ रही टेलर मिश्रौलिया पुल के पास पलटी, पहुंची पुलिस

नौतनवा आ रही टेलर मिश्रौलिया पुल के पास पलटी, पहुंची पुलिस

आईएन न्यूज परसामलिक डेस्क:
नौतनवा ठूठीबारी मार्ग के मिश्रौलिया रोहिनी नदी के पुल के पास आज सुबह एक 18 चक्के की एक टेलर अनियंत्रित होकर सड़क से गड्ढे में पलट गई । हालांकि इस दुर्घटना में चालक सह चालक दोनों पूरी तरह से सुरक्षित है।
खबरों के मुताबिक आज बुधवार की सुबह ठुठीबारी की तरफ से नौतनवां के लिए आ रही 18 चक्के की ट्रेलर मिश्रौलिया के पास एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई। टेलर नंबर जेएच 02 ए एन 1829 बताया गया है। चालक शिव सिंह ने बताया कि गाड़ी झारखंड की है। नौतनवा सामान लोड करने के लिए जा रहे थे। एक जानवर को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। हालांकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल परसा मलिक पुलिस मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित निकाल लिया है। और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे