पुरंन्दरपुर: पूर्व प्रधान समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुरंन्दरपुर: पूर्व प्रधान समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
(ब्लॉक प्रभारी पंकज सिंह)
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ताल्ही में बुधवार को लगभग दिन मे 12 बजे 5 व्यक्तियों ने एक दलित व्यक्ति को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विवाद की खबर पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस ने घायल व्यक्तियो की इलाज व मुलाहिजा करवाई, वही सोमनाथ पुत्र परशुराम के तहरीर पर पुरन्दरपुर पुलिस ने राहुल पुत्र बहादुर, पवन यादव पुत्र मंगरु, अब्बू बकर पुत्र कयामुद्दीन, बहादुर पुत्र कन्हई, मसीउर्रहमान पुत्र मो0 नकी उपरोक्त उक्त गाँव निवासी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर राहुल पुत्र बहादुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जबकि 4आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी बेकरारी से पुलिस तलाश कर रही है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।








































